नई दिल्ली : ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी के बाद अब 12 साल के बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगेगी। डीजीसीए ने आज इस बात की जानकारी मीडिया में दी। डीजीसीए की तरफ से बताया गया कि अब 12 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड19 से सुरक्षा देने वाले वैक्सीन कोबेवैक्स देने की मंजूरी प्रदान कर दी है।बता दें कि कोबेवैक्स वैक्सीन का निर्माण हैदराबाद की कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड ने किया है. डीजीसीए ने 12 से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इसके आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन का निर्माण भारत में हुआ है। स्वदेश में विकसित यह पहला रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है. गहन जांच-पड़ताल के बाद सरकार ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
ख़बरों की माने तो सरकार ने बायोलॉजिकल ई को 5 करोड़ कोबेवैक्स की खुराक की सप्लाई के ऑर्डर दे दिये थे। प्रत्येक डोज़ का रेट 145 रुपये तय किया गया है। एंटीएजीआई के प्रमुख ने बताया है कि ओमिक्रॉन की तुलना में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर कोबेवैक्स ज्यादा प्रभावी साबित हुआ है. अगस्त 2021 में सरकार ने 30 करोड़ कोबैवैक्स की खुराक के ऑर्डर दिये थे।

