नई दिल्ली : आपको बतादें कि हाल ही में केजरीवाल पर विवादित बयान के बाद कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें Y कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। IB की रिपोर्ट की मानें तो, गृह मंत्रालय ने इस बात का एलान किया है कि कवि कुमार को आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोपों के बाद केंद्र सरकार उनके y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान कर रही है।
क्या है मामला –
हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सीएम पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे. विश्वास के इस आरोप के बाद तमाम राजनीतिक दल केजरीवाल से सवाल पूछ रहे हैं. और इसपर कुमार ने ये भी कहा था कि केजरीवाल के खिलाफ इस बता का सबूत भी है।
क्या होता है “Y” श्रेणी की सुरक्षा ?
‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा में 8 कर्मी होते हैं जिनमें 1 या 2 कमांडो और पुलिस कर्मी शामिल हो सकते हैं.ख़बरों की मानें तो, कुमार विश्वास की सुरक्षा की जिम्मेदारी CRPF के जवानों की होगी. कवर के कुछ सुरक्षाकर्मी संरक्षित व्यक्ति के आवास पर तैनात होते हैं, जबकि अन्य तीन शिफ्टों में काम करते हैं.

