नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अरविन्द केजरीवाल खालिस्तान समर्थक है। कुमार विश्वास के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगत सिंह को अंग्रेजों ने आतंकवादी बोला था, मैं भगत सिंह को अपना आदर्श मानता हूं। केजरीवाल नें कहा कि अबकी बार एक अच्छी आम आदमी पार्टी आई है। हमारे डर से सारे भ्रष्टाचारी एक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सभी पार्टियां पिछले कुछ दिनों से मिलकर आम आदमी पार्टी को हराने में लगे हुए हैं। सब हमें गालियां दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कहा कि मोदी जी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी और 7 साल से भाजपा सरकार है, ये लोग सो रहे थे क्या?
खालिस्तान समर्थक होने के आरोप के ज़वाब में उन्होंने कहा कि शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होंगा जो लोगों को तीर्थ के लिए भेजता है, अस्पताल बनवाता है, स्कूल बनवाता है। ऐसा आतंकवादी तो आजतक पैदा ही नहीं हुआ होगा। 100 साल पहले अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी बोला था और आज 100 साल बाद ये सब मिलकर भगत सिंह के चेले को ये सब भ्रष्टाचारी मिलकर आतंकवादी साबित करना चाह रहे हैं।
मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी : अरविन्द केजरीवाल

