मुख्यमंत्री योगी का सपा पर निशाना,बोले- 10 मार्च के बाद फिर से बुलडोजर चलेगा

मैनपुरी: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को मैनपुरी में प्रचार करने पहुंचे हैं। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। आज शहर के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को सीएम योगी संबोधित कर रहे हैं। जहाँ उन्होंने सपा पर सीधा निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में पिछली सरकार क्या करती थी याद करिए। सपा 2012 में आई तो सबसे पहला काम आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेने का किया था। उनकी संवेदना किसान-नौजवान के साथ नहीं थी। रोजगार और सुरक्षा के लिए नहीं थी। विकास के लिए नहीं थी। सपा की संवेदना अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के पक्ष में थी। इतना ही नहीं बल्कि आज मैनपुरी जनसभा में सीएम योगी ने ये भी कहा कि पहले बड़े माफिया और गुंडे सत्ता का संचालन करते थे। आज वे सभी जेल के अंदर पड़े हैं। जान की भीख मांग रहे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुझसे पूछ रहे थे कि चुनाव के दौरान तो बुलडोजर नहीं चलेगा। मैंने कहा, कभी कभी बुलडोजर को आराम भी चाहिए। उसको मरम्मत के लिए भेजा गया है। चुनाव में माफिया-गुंडे बिल से बाहर आ गए। अब ये चिन्हित हो गए हैं। 10 मार्च के बाद फिर से बुलडोजर चलेगा।

जीत का दावा –
सीएम योगी ने कहा कि फिरोजाबाद और इटावा जिले में सभी सीटों पर भाजपा ही जीतेगी। तो मैनपुरी से भी जिताना। बांकेबिहारी लाल ने यही आदेश दिया है कि मैनपुरी के बाद करहल चले जाओगे तो चारों सीटें भाजपा के ही हिस्से में होंगी। मुख्यमंत्री योगी ने जनता से जिले की चारों सीटों से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *