आज पीएम मोदी के एक दौरे पर फिर हंगामा बरपा है। आज मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल होने पहुचनें के लिए निकले थे,क्यूंकि आपको बतादें कि चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं दी गई। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण पंजाब में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। चन्नी को चंडीगढ़ से होशियारपुर जाना था। चन्नी ने इस पूरे मामलें पर कहा है कि राजनीति के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की इजाज़त नहीं मिली। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए नहीं जाने देना ठीक नहीं है।
बड़ा विवाद-
इस मामले पर सुनील जाखड़ ने होशियारपुर रैली में कहा कि सीएम का यहां आना था लेकिन यह शर्मनाक है कि उनकी अनुमति रद्द कर दी गई। अगर चुनाव आयोग इस पर संज्ञान नहीं लेता है, तो मैं समझूंगा कि ये चुनाव एक दिखावा है। कुछ दिन पहले पीएम ने कहा था कि जब वह पंजाब आए तो उन्हें फिरोजपुर नहीं जाने दिया गया और उनकी जान को खतरा था।
हो चुका है एक और बवाल-गौरतलब है जहाँ पीएम मोदी का काफिला रुका था, वह आतंकियों के अलावा हेरोइन तस्करों का गढ़ माना जाता है। पिछले साल सितंबर माह में इसी क्षेत्र में आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था।

