देहरादून : पुलिस विभाग में लगातार 17 वर्षों की लम्बी सेवा देने के बाद वीरू घोड़े को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। कनखल बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल और वीसी एचआरडीए अंशुल कुमार एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स भी आखिरी विदाई देने यहां पहुंचे। 18 मार्च 2023 को पुलिस विभाग का अंग बने वीरू का 21 वर्ष 03 माह की आयु में लैमिनाईटिस रोग होने की वजह से मृत्यु हुई है। वीरू की तैनाती वर्ष 2023 तक जनपद देहरादून में रही और पिछले वर्ष मार्च में हरिद्वार स्थानांतरित किया गया था।वर्ष 2017 से वर्ष 2020 तक राज्य स्थापना दिवस परेड में कमांड में लगाया जाता था।
उत्तराखंड पुलिस की आंखे नम, खोया एक साथी-नम आँखों से हुई विदाई
