यूपी में 14 फरवरी से सभी स्कूल खुलेंगें,कोरोना गाइडलाइन होंगी जारी

लखनऊ :पिछले काफी लम्बे समय से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यूपी में सरकार ने सभी विद्यालयों की सभी कक्षाओं में ऑनलाइन क्लास जारी थीं .हालाँकि बीच में दूसरी लहर के बाद जब कुछ माहौल में गिरावट आई थी तो स्कूल खोले भी गए थे लेकिन फिरसे संक्रमण का ख़तरा बढ़ते ही इन्हें तत्काल बंद भी कर दिया गया था। लेकिन बीते दिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है कि अब आगामी 14 फरवरी सोमवार से प्रदेश के सभी स्कूल में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू की जाएगी। सोमवार से यूपी में सभी स्कूल खोले जाएंगे। अभी पहली से आठवीं कक्षा तक ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।

इससे पहले सात फरवरी से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के स्कूल खोल दिए गए थे। बच्चों को स्कूल में शारीरिक दूरी (फिजिकल डिस्टेंसिंग) के साथ बैठने दिया जा रहा है। इसके साथ ही कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों को मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बाद ही प्रवेश दिया गया था। कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में क्लास बंद कर दी गई थीं। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन क्लास ही लगाई जा रही थीं।

बीते सोमवार खुले थे 9 से 12वीं तक के विद्यालय –

आपको बतादें कि बीते सोमवार को कक्षा 9वीं से डिग्री कॉलेज को खोला गया था। इससे विद्यालयों में काफी दिनों बाद रौनक दिखाई दी थी। कोरोना महामारी से विद्यार्थियों को कॉलेज के बाहर हैंड सैनिटाइज करवाए गए थे। विद्यार्थियों को मास्क के साथ प्रवेश दिया गया था। प्राइवेट कॉलेजों में जहां छात्र संख्या काफी अधिक रही थी वहीं सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम ही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *