आज कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड में मौजूद रहेंगीं जहाँ वो प्रदेश के खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाली हैं। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करने वाले हैं। आज चुनाव प्रचार आखिरी दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। इस क्रम में खटीमा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला किया और कहा किमोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर सबके सामने रह गई है।
देश की नीतियां उद्योगपतियों के लिए बनाई गईं-प्रियंका
प्रियंका मोदी सरकार पर तंज कस्ती नज़र आई उन्होंने कहा कि देश की नीतियां दो उद्योगपतियों के लिए चलाई जा रहीं हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी उसमें हित्त में नहीं होता। एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। यहां पलायन ज्यादा है। यह तब होता है जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस ने प्रवासी श्रमिकों की मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी।

