द ग्रेट खली ने झाड़ू छोड़ हाथ में पकड़ा कमल, भाजपा का थामा हाथ

चंडीगढ़ : चुनावों के लिए पार्टियों ने जहां अपने घोषणा पत्र भी जारी कर दिए हैं और दल बदलने और पार्टी में नए सदस्यों का आना थम गया था लेकिन आज गुरूवार को पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले डबल्यूडबल्यूई पहलवान द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आपको बतादें की खली इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बनें रहे थे। इसके बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। अटकलें लगाई जा रही थी कि पंजाब चुनाव से पहले वह आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। जबकि आज खली ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। आपको बता दे इन की अभी कुछ ही समय पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक पर खली के साथ मुलाकात का फोटो सांझा करते हुए लिखा था की द ग्रेट खली को दिल्ली में बिजली-पानी, स्कूल और अस्पताल में किया गया काम काफी पसंद आया। अब यह काम पंजाब में भी करना होगा। हम सब मिलकर पंजाब की तस्वीर को बदल देंगें। 

सिरमौर के मूल निवासी खली

जैसा की सभी जानतें है कि पहलवानी में लोहा मनवाने वाले द ग्रेट खली जिला सिरमौर के नैनीधार के मूल निवासी हैं।  डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग से लौटने के बाद लंबे समय से वह पंजाब में ही रह रहे हैं। पंजाब में खली की जबरदस्त फैनफॉलोइंग है। 

किया था कृषि कानूनों का विरोध

खली ने बीते साल कृषि कानूनों के खिलाफ भी अपनी आवाज़ बुलंद की थी। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान सड़कों पर आ रहे हैं। किसानों पर जबरन कोई अध्यादेश थोपे गए तो ऐसे ही धरने-प्रदर्शन हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *