मतदाता पर्ची से मतदाताओं के फोटो व उम्र गायब,चुनाव में होगी गड़बड़ी : सुमित तिवारी

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने आज कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 अपने समय पर आ चूका हैं वहीँ लोगों को घरों पर जो मतदाता पर्चियां वितरण भी जारी है। जिनमें कई कमियां देखने को मिली हैं।  जिसमे फ़र्ज़ी वोटों को बढ़ावा मिलने की बात समानें आई है आगे भी यही आशंका बनीं हुई है।
इस विषय पर सुमित  ने बताया है कि उनके पास कई स्थानीय नागरिकों के फोन आये जिसमे उन्होंने कहा कि अबकी बार फ़ोटो मतदाता पर्चियों से लोगों के फोटो और बहुतो में उम्र गायब है जो यह वेरीफाई नही कर पा रही है कि जिस व्यक्ति तक मतदाता पर्ची पहुचाई जा रही है वह उक्त व्यक्ति की है या नही। क्योंकि एक नाम व उम्र के बहुत से व्यक्ति हो सकते है जिनमें पारदर्शिता फ़ोटो के आधार पर ही हो सकती है और वही गायब है। सुमित तिवारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मामले के बारे में रिटर्निंग अधिकारी व निर्वाचन अधिकारीयों को सूचित किया जा चुका है। जिस सम्बन्ध में अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नही मिल पाया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि यह भाजपा सरकार के दवाब में किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *