यूपी के लिए कांग्रेस का “उन्नति विधान”आज जारी करेंगीं प्रियंका,भाजपा के वादों को कहा झूठ

विस चुनाव का इंतज़ार बस खत्म ही है कि लगभग सभी पार्टियों ने अपने घोषणा पत्र पेश भी कर दिए हैं इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर यूपी चुनाव में पार्टी का घोषणापत्र जारी करने जा रहीं हैं। इस वादों की घोषणा को कांग्रेस ने ‘उन्नति विधान’ का नाम दिया है।

झूठ का पुलिंदा है बीजेपी का पत्र : कांग्रेस
कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कहा कि भाजपा ने जो घोषणापत्र जारी किया है वो एक झूठ का पुलिंदा है। योगी आदित्यनाथ हर बार रोजगार को लेकर हास्यास्पद दावे कर रहे हैं। योगी सरकार का रिपोर्ट कार्ड कहता है कि पांच लाख सरकारी नौकरी दी। चुनावी विज्ञापन में दावा है कि साढ़े चार लाख नौकरी दी। रोजगार को लेकर सरकार का आंकड़ा रोज कैसे बदल सकता है। भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन व्यवस्था और अर्थव्यवस्था व आधारभूत संरचना के मामले में प्रदेश के साथ धोखा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *