रुड़की: सोलानी पार्क, गंगनहर रुड़की में एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा कर आत्महत्या करने की कोशिश की हालाँकि उसे एसडीआरएफ ,पुलिस द्वारा बचा लिया गया। उस महिला की आत्महत्या की कोशिश को सडीआरएफ ,पुलिस द्वारा नाकाम कर दिया गया। काफी कड़ी मशक्कत के बाद महिला की जान बचा ली गई। दरअसल,आज मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे यह घटना हुई। जब रंजीता ने उम्र 25 पत्नी धारा सिंह निवासी रुड़की, द्वारा गंगनहर के पास आकर छलांग लगाईं। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को तुरंत रेस्क्यू कर मोटर बोट के माध्यम से किनारे तक लाया गया व बाद प्राथमिक उपचार के 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया है.।
SDRF ने गंगनहर में डूबी महिला को किया रेस्क्यू,108 की मदद से किया अस्पताल रेफर

