अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसडर बनने का प्रस्ताव, कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने किया विरोध

देहरादून : चुनावी माहौल में हर दिन नई खबरों से अखबार और बाज़ार गरम हैं। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी  द्वारा फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए सरकारी आवास के प्रयोग को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने इसपर विरोध जताते हुए विरोध किया है और चुनाव आयोग से इस बारे में शिकायत की है।उनका कहना है कि  इस घोषणा पर रोक लगाईं जाए। नेत्री आशा ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली व मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड़ को ईमेल व सीविजिल के माध्यम से की शिकायत दर कराई है। 

साथ ही उन्होंने शिकायत में कहा है कि उत्तराखंड सीएम धामी द्वारा आर्दश आचार सहिंता का उल्लघन, मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में अभिनेता अक्षय कुमार को ब्रांड़ एंबेसड़र बनाया गया जिसकी तस्वीरें समाचार पत्रों, इलैक्टोनिक मीडिया व सोशल मीडिया आदि में  प्रासारित भी की गई ।

प्रदेश मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी आवास में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को बुलाया गया और अक्षय को राज्य का ब्रांड़ एंबेसड़र बनने का प्रस्ताव भी दिया गया। जिसे बताया जा रहगा है कि क्षय कुमार ने स्वीकार भी किया है। उपरोक्त ब्राड़ एंबेसड़र का प्रस्ताव सरकारी आवास में दिया जाना आर्दश चुनाव आचार सहिंता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है जो कि स्वतंत्र व निषपक्ष चुनाव को प्रभावित करने का मुख्यमंत्री का प्रयास है। निष्पक्ष चुनाव कराया जाना सभंव हो सकें व मुख्यमंत्री के स्तर से चुनाव प्रभावित करने के प्रयास पर भी रोक लग सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *