खुलते ही लाल निशान पर पहुँचा शेयर बाजार,निफ्टी में 238 अंक

आज दिन सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। बाजार के दोनों इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स 92 अंक टूटकर 58,552 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी ने 25 अंक फिसलकर 17,491 के स्तर पर शुरुआत की। आज सोमवार कारोबार शुरू होने के बाद से ही इसमें  गिरावट बढ़ती गई। सेंसेक्स 848 अंक फिसलकर 57,796 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 238 अंक टूटकर 17,277 के स्तर पर पहुंच गया है।  बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलाकर दिन भर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 58,644 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 43 अंक की गिरावट के साथ 17,516 के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि बीते चार दिनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *