एंटीगुआ : आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे वेस्टइंडीज में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन दिया है। खिताबी मुकाबले में भी दोनों के बीच बराबरी की टक्कर रही। आगे भी दोनों टीमों की कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भारत ने चार बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर जीत हांसिल की है। वहीं इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक बार ये खिताब जीत ले पाई है। 17वें ओवर में 61 रन के कुल स्कोर पर इंग्लैंड को छठा झटका लगा। तेज गेंदबाज राज बावा ने भारत को यह सफलता दिलाई। उन्होंने रेहान अहमद को कौशल तांबे के हाथों कैच कराया। रेहान 12 गेंदों पर 10 रन बना सके। यह बावा को मिली चौथी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने जॉर्ज थॉमस (27), विलियम लक्स्टन (4) और जॉर्ज बेल (0) को भी पवेलियन भेजा था। 17 ओवर के बाद इंग्लैंड ने छह विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। फिलहाल जेम्स रियू (17*) और एलेक्स होर्टन (0) क्रीज पर हैं।
21 ओवर के बाद इंग्लैंड 75/6 पर,दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन

