कल उत्तरांखड के दौरे पर राहुल गांधी,हरिद्वार में वर्चुअल रैली और माँ गंगा की पूजा भी करेंगें

विस चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे पॉलिटिकल पार्टियों के प्रचारक जनता को लुभाने में अपनी ताकत झोक रहे हैं। इसी कड़ी में अभी एक दिन पूर्व जहाँ कांग्रेस राष्ट्रिय सचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंची थी वहीँ अब 5 फरवरी शनिवार को राहुल गांधी भी प्रदेश पहुँचेंगें। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौजूद रहेंगे। आपको बतादें कि कल शनिवार सुबह वह पंतनगर में उतरेंगे और फिर किच्छा पहुंचकर किसानों के साथ संवाद करकेवह दोबारा पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। 

सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम/ हुईचप्पे की जांच-
आपको बतादें की राहुल गांधी का कल शनिवार को जो दौरा होने वाला है इससे पूर्व ही  सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। राहुल हरिद्वार में वर्चुअल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे और हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। राहुल गांधी की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस और खुफियां एजेंसियों ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी भी शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे और जायजा लिया।

जानिए पूरा शेड्यूल –

कल शनिवार सुबह राहुल गांधी पंतनगर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद एयरपोर्ट से वो वाया कार से हरिद्वार आएंगे। अपराह्न चार बजे कार्यक्रम स्थल नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे। वर्चुअल संवाद करने के बाद राहुल गांधी साढ़े पांच बजे हरकी पैड़ी पर पूजा-अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद ग्रहण कर वापसी करेंगें। 

सुरक्षा व्यवस्था की कमान नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार को है। बताया गया है कि कार्यक्रम स्थल और आसपास सघन चेकिंग चलाया गया। हरकी पैड़ी और कार्यक्रम स्थल पर राहुल गांधी के पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *