Uttarakhand covid-19 Update: बीते 24 घंटे में 1183 लोग संक्रमित,15 मौतें

देहरादून : कोरोना संक्रमण कभी कम तो कभी बढ़ोतरी के साथ सामने आ रहा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य में बीते 24 घंटे में 1183 संक्रमित मामलें सामने आए हैं। जिनमे से करीब 15 मरीजों की मौत हुई है। 20715 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा  रहा है।स्वास्थ्य विभाग की मानें तो,आज  शुक्रवार को 13 जिलों में 1183 लोग कोरोना संक्रमित निकले। जिनमें से देहरादून जिले में 369, हरिद्वार में 73, ऊधमसिंह नगर में 87, चमोली में 94, अल्मोड़ा में 125, रुद्रप्रयाग में 104, नैनीताल में 62, पौड़ी में 77, पिथौरागढ़ में 52, टिहरी में 43, उत्तरकाशी में 48, चंपावत में 44 और बागेश्वर जिले में 05 संक्रमित मिले हैं। कोरोना की तीसरी लहर में मृतकों की संख्या 178 हो गई है। कोरोना से 59561 मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है।

ऋषिकेश में 20 पॉजिटिव केस –
ऋषिकेश में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें लक्ष्मणझूला के नौ, ऋषिकेश के आठ और मुनिकीरेती के तीन लोग है।  स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट करना शुरू कर दिया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *