गोरखपुर : यूपी के विस चुनावों की शुरुआत में अब बस कुछ ही दिन बाकी है सभी राजनैतिक नेता नामांकन प्रक्रिया को पूरा करने में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग अभी भी चालू है। आज गृह मंत्री अमित शाह ने गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी के नामांकन में भी वो हिस्सा बनें ,यहाँ आज एक नया इतिहास बना,योगी जी के नामांकन पर गृह मंत्री अमित शाह ने बोला कि इस बार भी उत्तर प्रदेश के चुनाव में सीट 300 के पार पहुंचेगी।
नामांकन पर क्या बोले सीएम योगी ?आज गोरखपुर में यूपी मुखिया योगी ने नामांकन भर दिया है। जहाँ नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी को साथ लेकर उत्तर प्रदेश में अपने वर्चस्व को दिखाएगी। उत्तर प्रदेश में पांच साल में जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम किया है। उत्तर प्रदेश और देश के अंदर भाजपा सरकारों के बारे में कोई भी नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर सकता। गरीब को मकान मिल जाना, शौचालय मिल जाना, बिना भेदभाव सभी की आस्था का सम्मान और सुरक्षा मिलना एक बड़ी बात थी। आज नामांकन से पहले यूपी मुखिया योगी ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हवन पूजन किया।
सीएम योगी ने किया ट्वीट –आज मुख्यमंत्री के नामांकन से पहले शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। जिससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि “मैं आज गोरखपुर से विधानसभा चुनाव-2022 में सहभागिता हेतु नामांकन करूंगा।

