पोस्ट ऑफिस और बैंक एकाउंट्स के बीच हो सकेगा ऑनलाइन फंड ट्रांसफर :निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में पोस्ट ऑफिस को सीबीएस के अंतर्गत लाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अब पोस्ट ऑफिस में भी एटीएम मशीन होंगी।वित्त मंत्री नें कहा कि साल 2022 में 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस कोर बैंकिंग सिस्टम में लाए जाएंगे।बजट में की गई इस घोषणा के बाद पोस्ट ऑफिस खाताधारकों को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं डाकघर खातों और बैंक खातों के बीच पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किये जा सकेंगे उन्होंने कहा कि 2022 में 1.5 लाख डाकघरों में से 100% कोर बैंकिंग प्रणाली के अंतर्गत आयेंगे, जिससे वित्तीय समावेशन और नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम के माध्यम से खातों तक पहुंच और पीओ खातों के बीच बैंक खातों में धन का ऑनलाइन हस्तांतरण भी उपलब्ध होगा. सरकार की इस घोषणा से डाकघर खाताधारकों को राहत मिलेगी।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत में सभी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को मूल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा. इससे लोग पोस्ट ऑफिस खातों तथा अन्य बैंकों में पैसे का लेनदेन कर सकेंगे।निर्मला सीतारमण ने कहा, 2022 में देश के पूरे 100 फीसदी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे और इससे वित्तीय समावेश तथा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एटीएम के जरिए खातों का संचालन संभव हो जाएगा तथा पोस्ट ऑफिस खातों और बैंक खातों के बीच कोष का आदान-प्रदान हो सकेगा।और यह ग्रामीण इलाकों में विशेषकर किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह लाभदायक होगा। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से सेविंग एकाउंट्स और भुगतान संबंधी बैंक सेवाएं प्रदान करते हैं।