नई दिल्ली : कोरोना वायरस की तीसरी लहर का पीक अब खत्म होते ही कोरोना संक्रमण की रफ़्तार में भी कमी देखी जा रही है। लेकिन कोरोना से हो रही मौत अभी भी डरा रही है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,06,759 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना से 1192 लोगों की मौत हुई है। बता दें कोरोना के कम होते मामलों के बीच मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पूरे देश में कोरोना से 2,05,477 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। वहीं, आज के मामलों को लेकर अबतक देश में कोरोना के 4,14,69,498 हो गए हैं. वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या 17 लाख से ज्यादा पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ो के मुताबिक दोशभर में कोरोना से 1192 लोगों की मौत हुई है. वहीं, सोमवार को कोरोना से 959 लोगों की मौत हो गई थी. कल से आज के बीच 233 ज्यादा लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 4,96,212 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन काफी तेज रफ्तार से जारी है. देश में अबतक 166 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका दे दिया गया है. वहीं 73 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं

