जम्मू कश्मीर : आतंकियों ने एक बार फिर कायराना करतूत की है। इस बार कश्मीर संभाग के अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की है। खून से लथपथ मागरे को आनन-फानन अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उपचार के दौरान वो शहीद हुए हैं। घटना हसनपोरा बिजबेहरा इलाके की है।कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने इस घटना के विषय में बताया है कि आतंकियों ने हसनपोरा में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद मागरे को निशाना बनाकर फायरिंग की। इस हमले में मागरे शहीद हो गए हैं। हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
अनंतनाग के हसनपोरा में आतंकियों की कायराना हरकत,हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद

