सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनीं है भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना। उनके सभी प्रारूपों में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें इसके लिए चुना गया है। भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) द्वारा साल 2021 के लिए चुनी गयीं हैं। उनकी टक्कर इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट, दक्षिण अफ्रीका की लिजेल ली और आयरलैंड की गैबी लुईस से थी। मंधाना ने इस सभी को पीछे छोड़ते हुए जीत हांसिल की थी और अवॉर्ड जीता था।
पिछले साल मंधाना का बेहतरीन प्रदर्शन
मंधाना ने 2021 में जबरदस्त खेल खेला था जहाँ उनका मुकाबला इंग्लैंड से था। टेस्ट सीरीज के दौरान उन्होंने कई शानदार पारियां खेली। बायें हाथ की 25 साल की इस बैटर ने वर्ष 2021 में 22 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 38.86 की औसत से 855 रन बनाए। साल 2021 में भारत की महिला क्रिकेट टीम कुछ खास नहीं कर पाई.सीरीज के दूसरे वनडे में 158 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के लिए मंधाना ने 80 रन की नाबाद पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जबरदस्त खेल-
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में जिसमें टीम इंडिया को टी-20 और वनडे मिलाकर आठ में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली। इन दोनों मैच में मंधाना ने अपने बल्ले से अहम योगदान दिया था।

