उत्तराखंड भाजपा के करीब 60 टिकट हुए तय,आज हो सकता है ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने बीते दिन 60 से अधिक टिकट फाइनल किए हैं। जिसकी आज गुरुवार को पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होगी।  बची हुई सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की जाएगी। 

सूत्रों की मानें तो, बुधवार देर रात तक उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आए नामों के पैनल पर फैसला हुआ, जिनमें करीब 60 सीटों पर नाम का फाइनल चयन भी कर लिया गया है। आपको  बतादें कि राज्य सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी। 

कांग्रेस भी जल्द जारी करने वाले है सूची-टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भी लगातार टिकट को बांटने को लेकर चर्चा जारी हैं। पार्टी की मानें तो, कांग्रेस भी जल्द अपने उम्मीदवारों का एलान करने वाली है। उधर,भाजपा और कांग्रेस के बीच टिकटों की घोषणा को लेकर रणनीतिक तौर पर पहले आप, पहले आप की होड़ लगी थी। अगर भाजपा अपने सीटों का एलान गुरुवार को कर देती है तो समझा जाता है कि कांग्रेस की सूची भी जल्द जारी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *