लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है ,तो वहीं नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी ज़ारी है। पिछले दिनों जहां भाजपा सरकार मेमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और विधायक दारा सिंह ने बीजेपी को छोड़ सपा का दामन थामा था ,वहीं आज बीजेपी ने भी डैमेज़ कंट्रोल करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव को बीजेपी में शामिल किया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौज़ूदगी में अपर्णा यादव ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की।वहीं अपर्णा यादव का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर हमला बोला और कहा कि मैं अपर्णा यादव जी का भाजपा में हृदय से स्वागत करता हूं। उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वालें हैं औरसपा के शासन में गुंडागर्दी को इतना महत्व दिया जाता है कि सपा के शासन में यूपी में कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं थी। अपर्णा यादव जी को हमेशा से लगता था कि योगी जी के शासन में बेटियां सुरक्षित है और भाजपा की सरकार ही प्रदेश में सुशासन ला सकती है।
भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि, मैं पार्टी का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे भाजपा परिवार का हिस्सा बनने का मौका दिया। मैं हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कार्यशैली से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे ऊपर है , और मैं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को अपना धर्म मानते हुए पूरा करूंगी। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव मेंअपर्णा यादव लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन इस चुनाव में भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी।अपर्णा यादव, मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। प्रतीक वैसे राजनीति से दूर ही रहते हैं,लेकिन अपर्णा यादव पिछले काफ़ी समय से राजनीति में सक्रिय हैं। सपा में रहते हुए भी उन्होंने कई बार योगीऔर पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ़ की है।

