नई दिल्ली : पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। और कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोग ने 22 जनवरी तक इन सभी पांच राज्यों में चुनावी रैलियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है, आयोग ने कहा है कि 22 जनवरी तक इन पांच राज्यों में किसी भी प्रकार की रैली और रोड शो नहीं किया जायेगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने यह आदेश 15 जनवरी तक के लिए दिया था। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने घोषणा की थी कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए 15 जनवरी तक सभी तरह की चुनावी रैलियों, रोड शो पर रोक रहेगी। और उस समय आयोग ने यह कहा था की 15 जनवरी के बाद कोरोना की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसके बाद इस रोक पर फिर से फ़ैसला जाएगा। और अब आयोग ने इसकी समीक्षा करते हुए इस पाबंदी को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है।
बता दें कि पांच राज्यों में दस फरवरी को चुनाव होना है और यह चुनाव सात चरणों में होगा और चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे । चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि राजनीतिक दलों को यह छूट दी गयी है कि वे अधिकतम 300 व्यक्तियों की भागीदारी या किसी भी हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चुनावी बैठकों का आयोजन कर सकते हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया।

