वायुसेना की जांच में पता चला,कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ था सीडीएस रावत का हेलीकाप्टर

नई दिल्ली : भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित 12 लोगों की जिस हेलिकॉप्टर Mi-17 V5 दुर्घटना में मृत्यु हुई थी , उसके कारणों का पता चल गया है. एक एयरफ़ोर्स रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे यह हेलिकॉप्टरों दुर्घटना का शिकार हुआ। एयरफ़ोर्स ने कहा है कि फ्लाईट डाटा रिकॉर्डर के विश्लेषण से जांच में जो पता चला है , उसके अनुसार न तो हेलीकॉप्टर में कोई टेक्निकल कमी थी, न ही पायलट ने कोई गलती की थी यह दुर्घटना मौसम के अचानक बिगड़ने की वजह से हुई थी ।


8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरि के जंगलों में जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 12 सैन्य अधिकारियों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को छोड़कर कोई भी जीवित नहीं बच पाया था। और बाद में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के बाद जो शुरुवाती जानकारी दी है ,जिसमे 8 दिसंबर 2021 को अचानक से मौसम में बदलाव के कारण बादलों में प्रवेश के बाद हेलिकॉप्टर दुर्घटना हुई. इसकी वजह से पायलट को लोकेशन का भटकाव हुआ। और उसके बाद हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।