संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू,1 फरवरी को होगा बजट पेश

नई दिल्ली :आपको बतादें कि आगामी 31 जनवरी को शुरू होने जा रहा है।  एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट संसद में पेश करेंगी। संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक और दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की बात रखी है।  सत्र के आरंभ में दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से होगी। सत्र आठ अप्रैल तक चलेगा। ख़बरों की मानें तो.संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के हवाले से यह खबर दी। 

12 फरवरी से एक माह की छुट्टी रहेगी और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा। इसी बीच यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव होंगे और नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में इसका असर दिखाई देगा। 

संसद में अभी तक 718 संक्रमित मिले –एक महीने में संसद भवन के 718 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले दो सप्ताहों के दौरान संक्रमित हुए हैं। 9 जनवरी तक करीब 400 कर्मी कोरोना संक्रमित थे लेकिन बुधवार को यह आंकड़ा 700 पार कर गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *