आज गुरूवार शाम करीब 5 बजे रेल दुर्घटना सामने आई यह हादसा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर एक्सप्रेस में हुआ। जिसका अब बचाव कार्य चल रहा है,जिसमें खबर है कि अब राहत-बचाव कार्यों के लिए लगातार मदद की जा रही है। सूत्रों की मानें तो वहां अभी 200 से अधिक बीएसएफ के जवान बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए घटनास्थल पर मौजूद है।
राजस्थान सीएम बोले-
इस घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जलपाईगुड़ी क्षेत्र में हुए बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से बात हुई। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में चर्चा हुई। प्रदेश से मंत्री भंवर सिंह भाटी एवं गोविंद राम मेघवाल (बागडोगरा एयरपोर्ट) पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे तथा राज्य सरकार की तरफ से मदद करेंगें।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेल मंत्री पूरी तरह सक्रिय हैं। गुरुवार को ही उन्होंने दिल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी निकलने की बात कही। उन्होंने बचाव कार्यों से जुड़ी सभी खबरे साँझा की हैं। इसके अलावा आपको बतादें कि DG NDRF अतुल करवाल ने बताया है कि गुवाहाटी-बीकानेर टेन के 12 कोच डिरेल हुए हैं। 5 लोगों की मृत्यु हुई हैं और 50 से अधिक लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में पहुंचा दिया है। NDRF की 2 टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
पीएम मोदी ने व्यक्त किया दुःख–
प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनज़र स्थिति का जायज़ा लिया। मेरी संवेदनाएं शोक परिवारों के साथ हैं।

