प्रयागराज : उस वक्त हड़कंप मच गया जब आज देर शाम पता चला कि,प्रयागराज क्षेत्र में मेजारोड में स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे टाइम बम रखा है। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। टाइम बम की तरह दिखने वाले इस डिवाइस में मीटर भी चल रहा है और लाइट भी जल रही है। उस बॉक्स के पास एक पत्र भी रखा है। पुलिस ने दिल्ली हावड़ा की रेल यातायात भी रोकवा दी है।
टाइम बम की सूचना पाते ही दिल्ली-हावड़ा रूट पर रोका गया रेल यातायात

