औरैया : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा पार्टी को झटके पर झटके मिल रहे हैं। जिस प्रक्रिया में पिछले तीन दिनों से कई नेता इस्तीफ़ा दे चुके हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद अब ये सिलसिला तेज़ हो गया है जहाँ आज शिकोहाबाद से विधायक डॉ मुकेश वर्मा ने इस्तीफ़ा दिया वहीँ अब खबर है कि औरैया के बिधूना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य को अपना समर्थन दिया है। दो दिन पहले विनय शाक्य की बेटी रिया शाक्य ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनके पिता का चाचा ने अपहरण कर लिया है।
वन मोर रिज़ाइन: औरैया के बिधूना से भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा

