दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे का दूसरा दिन,बीते दिन थे हरिद्वार में आज रुद्रपुर में करेंगे प्रचार

हरिद्वार/रुद्रपुर : विधानसभा चुनावों से पहले सभी रानीतिक दल जनता को खुश करने में लगे हुए है जिसके चलते नेताओं के राज्यों में आने जाने का सिलसिला बना हुआ है। इसी कड़ी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अभी उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर है। जिसका आज गुरूवार को दूसरा दिन है। आज सिसोदिया रुद्रपुर पहुंचे हैं। वहां से जवाहर नगर किच्छा में डोर-टु-डोर पहुंचकर चुनावी प्रचार करके वह प्रेस वार्ता करेंगे। बुधवार को मनीष सिसोदिया ने गढ़वाल मंडल के टिहरी से आम आदमी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत भी हुई थी। 


मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर जगद्गुरु ने बोला कि सभी राजनीतिक दल उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का प्रयत्न करें। जो भी इस दिशा में कार्य करेगा, उसके साथ आशीर्वाद सदा रहेगा। 

सिसोदिया ने प्रेसवार्ता में ये भी कहा है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। आप के चुनाव मैदान में तीसरे स्थान पर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर ही यह आकलन पहले नंबर पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि आप 60 सीटों पर दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर दे रही है। भाजपा और कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अन्य पार्टियों के बड़े नेता भी आप के संपर्क में हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली के बारे में भी ऐसा ही आकलन किया जाता था। दिल्ली में तब आम आदमी पार्टी नई थी। उत्तराखंड की जनता आप को बहुत ज्यादा प्यार कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *