कोरोना के बढ़ते मामलों से हरिद्वार प्रशासन अलर्ट,मकर संक्रांति स्नान पर लगाईं रोक

हरिद्वार: कोरोना वायरस का खतरा अब चिंता का विषय बन गया है,जिसके चलते अब राज्यों की सरकार किसी तरह का जोखिम उठाने के मूड में नहीं है यही कारण है की अब  उत्तराखंड में आगामी मकर संक्रांति पर्व के गंगा स्नान को लेकर बड़ा ऐलान किया है और घोषणा की है कि कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन की तरफ से 14 जनवरी को स्नान पर रोक रहेगी। यह निर्देश आज मंगलवार को हरिद्वार प्रशासन  द्वारा जारी किया गया है।

डीएम विनय शंकर पांडे ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इसके साथ ही हर की पौड़ी के इलाके में एंट्री को भी बैन कर दिया गया है. 14 जनवरी को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक हरिद्वार में नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा.  कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर और नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान पर रोक लगाई जा रही है. कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है,डीएम ने ये भी कहा है किअगर कोई आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी