पीएम मोदी की लंबी उम्र के आज देश भर में पूजा,बीजेपी पार्टी ने निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली : गौरतलब है कि इस वर्ष अब बस कुछ ही दिनों में पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। जिनकी तैयारियों में सभी पार्टियां पूरी शिद्दत से जुटी हुईं हैं। इसपर चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि चुनाव ताले नहीं जाएंगे बल्कि अपने तय समय पर ही होंगें। मतदाता सूची भी जारी की गई है। ऐसे में सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचलें तेज हो गई है। सबसे ज्यादा जिस  पर सबकी नज़र टिकीं हैं वो है उत्तर प्रदेश। यहाँ 403 विधानसभा सीट में सभी राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंकते दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में देश के पीएम भी सभी राज्यों के दौरे पर हैं लेकिन बीते दिन पंजाब के फ़िरोज़पुर रैली में हिस्सा बनने पहुंचे प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा पर बवाल थमने का अब नाम नहीं ले रहा है। 


जैसा की सभी जानते हैं कि बीते दिन बुधवार को पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने इसे पीएम के खिलाफ साजिश बताते हुए देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजधानी के रमा बाई आंबेडकर मैदान में 9 जनवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली स्थगित की गई है। 


भाजपा कार्यकर्ता  पीएम की लम्बी उम्र के लिए करेंगें पूजा – गौरतलब है कि बीते दिन बुधवार को पीएम का पंजाब विफल रतहा जबकि बताया जा रहा था कि ये एक अहम् रैली थी। लेकिन उनका वहां जाना एक नया बवाल जरूर बन गया है। पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने इसे पीएम के खिलाफ साजिश बताते हुए देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए पूजा कराने का फैसला लिया है। इसके अलावा शाम को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *