उत्तराखंड में मौसम ख़राब,चार धाम बर्फ़ से ढके

आज राजधानी दून व आसपास के इलाकों के अलावा राज्य में भीषण ठण्ड है । मौसम का मिजाज अचानक बेहद बदला है और मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट हो गई है। आज सुबह बुधवार को देहरादून में बादल छाए हैं बारिश जैसा मौसम बना हुआ है। अगर बात करें ऊपरी पहाड़ी इलाकों की तो,चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। उत्तरकाशी जनपद में मौसम बेहद खराब बताया जा रहा है। यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश से यहां ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में ही छुपे हैं बेहद ठंडक की वजह से आवाजाही में कमी आई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि “बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई है। इसके अलावा चमोली जनपद में मौसम खराब बना  है। आसमान में बारिश जैसे बादल छाए हैं। बीते राते मंगलवार से आज बुधवार सुबह तक बारिश और बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे उत्तरकाशी में सुक्की टॉप के आगे बंद हो गया है।मसूरी में घने बादल छाए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *