आईआईटी कानपूर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी ,कानपुर को दी मेट्रो की सौगात

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर दौरे पर पहुँचे हैं। आज कानपूर में इस दौरे के मद्देनज़र सुरक्षा के चाकचौबंद व्यवस्था की गयीं हैं।  आज इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी मेट्रो ट्रेन समेत दो परियोजनाओं का श्रीगणेश करने वाले हों।  पीएम कानपुर के आईआईटी कॉलेज के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। जहाँ वो आईआईटी के दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान कर रहे हैं। पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे। अभी पीएम आईआईटी गेट से हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन करते हुए वो अब आईआईटी मेट्रो स्टेशन पहुंचे हैं । कुछ ही देर में पीएम आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करने जा रहे हैं। 

पहली बार डिजिटल डिग्री –आज कानपुर में आयोजित आईआईटी दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पीएम मोदी द्वारा पहली बार डिजिटल डिग्री दी जा रही है। यह डिग्री संस्थान में विकसित ब्लॉकचेन संचालित तकनीक के माध्यम से प्रदान की गई। इस डिजिटल डिग्री को वैश्विक स्तर पर सत्यापित किया जा सकता है। पीएम ने सभी को डिग्री देकर उनके सफल भविष्य की कामना भी की है। आईआईटी कानपुर में दो खुशियों का दिन है एक तरफ कानपुर शहर को मेट्रो मिल रही है दूसरा

आईआईटी कानपुर से आप जैसे होनहार युवा मिल रहे हैं। आज जिन छात्रों को सम्मान मिला है उन्हें भी बहुत बहुत बधाई। आप आज जहां पहुंचे हैं, जो योग्यता हासिल की है उसके पीछे आपके माता-पिता, टीचर्स, प्रोफेसर जैसे अनगिनत लोग होते हैं। 

पीएम ने कैसे की छात्रों की हौसला अफजाई- आज पीएम ने छात्रों से कहा की जीवन में कम्फर्ट और चैलेंज में से हमेशा हमें चैलेंज को चुनना चाहिए उससे हम कुछ सीखते हैं बनते हैं। टेक्नोलॉजी की दुनिया में रहते हुए ह्युमन वैल्यू को मत भूलिएगा, अपने रोबोट वर्जन मत बनिएगा। क्योरिसिटी को बनाए रखिएगा, इंटरनेट पर जरूर काम करिएगा लेकिन इमोशन को मत भूलिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *