उत्तराखंड में रविवार को मिले 13 वायरस संक्रमित,231 एक्टिव केस

देहरादून : जहाँ सभी राज्यों में ओमीक्रॉन वायरस ने रफ़्तार पकड़ी है वहीँ अब उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 13 नए संक्रमित सामने आए हैं। और यहाँ 18 मरीज होकर घर वापस भी हुए हैं। फिलहाल 231 मामलें एक्टिव केस है। जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।  अब तक प्रदेश में 344779 लोग संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 06 जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बीते 24 घंटे में 18 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330938 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। 

राज्य में नई गाइडलाइन में सख्ती –
महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए नियमों की पालना करना अति आवश्यक है।  नियमों का पालन करके ही लोग महामारी के नए वैरिएंट ओमिक्रोन से बच सकते हैं। ऐसे में तीन महत्वपूर्ण एहतियाती उपाय जरूरी हैं, जिनमें सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, हाथों को बार-बार साबुन व हैंड सैनिटाइजर से साफ करना शामिल है। इन एहतियातों को अपनाकर आप अपने को व परिवार को कोरोना महामारी से बचाकर प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। कोरोना के नए वैरिएंट की दस्तक के साथ जिला पुलिस सतर्क हो गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *