आज पीएम मोदी ने देश को किया सम्बोधित,जानिए सभी मुख्य बिन्दु !

नई दिल्ली : देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए देर शनिवार देर रात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करने समक्ष आए। उन्होंने आज कोरोना वायरस व ओमिक्रॉन को लेकर अहम तथ्यों पर चर्चा की। और इनसे बचाव के लिए अहम्दे बाते देशवासियों के साथ की। पीएम ने आज देशवासियों से पैनिक न करने और सतर्क रहने की हिदायत दी। दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने देश को भी चिंता में डाल दिया है। इसी फिर से आए संकट को  देखते हुए राज्यों ने रात्रि कर्फ्यू सहित कई उपाय लागू किए हैं।  

आज संबोधन में क्या बोले पीएम – 

1-सबसे पहले पीएम ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।  और कहा कि हम इस वर्ष के अंतिम सप्ताह में हैं। नया वर्ष आने ही वाला है। आप सभी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन उत्साह और उमंग के साथ ही ये समय मं हमे सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। आज दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। 
2-पीएम बोले -सावधान रहें, सतर्क रहें। मास्क का भरपूर प्रयोग करें। हाथों को समय समय पर धोना इस बात भूलना नहीं है। आज जब वायरस म्यूटेट हो रहा है तो हमारा आत्मविश्वास भी मल्टीप्लाई हो रहा है। हमारी इनोवेटिव स्पिरिट भी बढ़ रही है। आज देश के पास 18 लाख आइसोलेशन बेड्स हैं. 5 लाख ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड्स हैं। 

3-1 लाख 40 हजार आईसीयू बेड्स हैं. आईसीयू और नॉन आईसीयू बेड्स को मिला दें तो 90 हजार बेड्स बच्चों के लिए हैं। आज देश में ऑक्सीजन प्लांट्स हैं। 4 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडर देश में दिए गए हैं। 

4-दूसरा हथियार है वैक्सीनेशन। हमारे देश में भी इस बीमारी की गंभीरता को समझते हुए बहुत पहले वैक्सीन निर्माण पर मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिया था। वैक्सीन पर रिसर्च के साथ ही अप्रूवल प्रोसेस, सप्लाई चेन, ट्रेनिंग, डिस्ट्रूीब्यूशन, सर्टिफिकेशन पर भी हमने निरंतर काम किया।  

5-आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और सबसे कठिन भौगोलिक स्थिति के बीच इतना कठिन वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया।   


6-पीएम बोले कि हमारे देश में जल्द ही नेसल वैक्सीन और दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन शुरू होगी। देश को सुरक्षित रखने के लिए और देशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हमने निरंतर प्रयास किए हैं। जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तो वैज्ञानिक आधार पर तय किया गया 

7-पीएम ने आज के सम्बोधन में बताया कि तैयारियों का ही नतीजा था कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था। ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है।

8-15 से 18 साल के जो बच्चे हैं अब उनके लिए वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में 3 जनवरी से सोमवार के दिन से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होगा। 


9- आज भारत की वयस्क जनसंख्या में 61 फीसदी से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। इसी तरह 90 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है।


10 -वर्तमान में ओमिक्रॉन की चर्चा जोरों पर हैं। इसे लेकर स्थितियां अलग-अलग हैं और अनुमान भी अलग-अलग हैं। हमारे वैक्सीनेशन को आज जब 11 महीने पूरे हो चुके हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों ने जो अध्ययन किया है। उस पर कुछ निर्णय भी लिए गए हैं। आज अटल जी का जन्मदिन है और क्रिसमस का त्योहार भी है। इसलिए कुछ निर्णय लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *