अश्लील साइट सर्च करने वालों पर निगाह रखेगी पुलिस

यदि आप इंटरनेट पर अश्लील सामग्री सर्च करते हैं तो आप यूपी पुलिस की रडार पर हो सकते हैं। ऐसा करने पर आपके पास 1090 से सावधान रहने का अलर्ट मैसेज आ सकता है।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए वृहद योजना बनाई है। इसके तहत 1090 सेवा शुरू की गई है।
इसमें पुलिस ऐसे लोगों की मानसिकता को बदलने का प्रयास करेगी जो इस तरह के अपराधों को अंजाम दे सकते हैं।
इंटरनेट पर अश्लील सामग्री सर्च करने वालों को 1090 से सावधान रहने का अलर्ट भेजा जाएगा। साथ ही यह सारी जानकारी सर्वर में दर्ज हो जाएगी।
यदि उस इलाके में महिलाओं से छेड़खानी या दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता है तो सर्वर में दर्ज डाटा से अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा यूपी पुलिस इस नंबर का महिलाओं के बीच व्यापक प्रचार करेगी और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी महसूस करने पर इसकी सेवाएं लेने के लिये प्रेरित भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *