फिल्म मेकर पराग सांघवी हुए गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप

आज मशहूर फिल्म निर्माता पराग सांघवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कुछ दिनों पहले प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में पराग सांघवी के कई अहम्क ठिकानों पर अचानक छापेमारी की थी और अब उनका नाम धोखाधड़ी के केस में फास गए हैं। मुंबई पुलिस ने पराग सांघवी को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया गया है और अब उन्हें 25 दिसंबर तक हिरासत में रखा जाएगा।
सोमवार को मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने पराग सांघवी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि आर्थिक अपराध शाखा ने फिल्म निर्माता पराग सांघवी को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वह 25 दिसंबर तक आर्थिक अपराध शाखा की हिरासत में रहने वाले हैं। उन्होंने ‘सरकार’, ‘पार्टनर’ और ‘द अटैक ऑफ 26/11’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है और इन फिल्मों पर दर्शकों ने खूब प्यार भी लुटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *