आज एक बड़ी खबर सुर्ख़ियों में आई जिसके तहत उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के टीटवाल सेक्टर में एलओसी के करीब पाकिस्तानी सेना की तरफ से सड़क का निर्माण कार्य पर सेना ने अप्पती की है। लाउड स्पीकर के माध्यम से पाकिस्तानी सेना को काम पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।
सेना ने सख्ती के साथ कहा निर्माण कार्य एलओसी के 500 मीटर के दायरे में है, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। अगर काम नहीं रुका तो दूसरी तरह सेना करवाई कर सकती है। जिसके लिए पाकिस्तानी सेना उन्हें मजबूर न करें। सूत्रों की हवाले से खबर है कि यह पहली दफा नहीं है कि पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस तरह का एलओसी पर उल्लंघन किया गया हो। इससे पहले भी एलओसी के करीब ऐसी कार्रवाइयां की जा चुकी है।
एलओसी के उस पार पीओके का चिलियाना गांव है जहां पाकिस्तानी सेना सड़क का निर्माण कर रही है। यह निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है और सेना की ओर से बार-बार गुजारिश करने के बावजूद भी इसे नहीं रोका गया।
पाकिस्तान एलओसी के निकट बना रहा सड़क,सेना ने दी कड़ी चेतावनी

