प्रयागराज में पीएम ने यूपी सरकार को सराहा,जानिए सम्बोधन के अहम् बिन्दु !

प्रयागराज: आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी यूपी प्रयागराज में उपस्थित हैं। आज इस कार्यक्रम  मातृशक्ति महाकुंभ में यूपी मुखिया योगी के तारीफों के पुल बांधे,उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफिया राज हुआ करता था महिलाओं और लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल था। स्कूल कॉलेज जाना मुश्किल था। थाने गईं तो बलात्कारी की पैरवी के लिए किसी का फोन आ जाता था।
लेकिन अब उत्तर प्रदेश में जबसे योगी सरकार आई तबसे उसने  गुंडों को सही जगह पहुंचाया है। इस नई यूपी को वापस अंधेरे में कोई नहीं धकेल सकता।

प्रयागराज की पुण्य भूमि से हमारा यूपी आग बढ़ेगा और ऊंचाइयां छुएगा। इस नई यूपी से कइयों को दिक्कत हो रही है। यह दिक्कत क्यों हो रही है, यह समझ से परे है।  महिलाओं के साथ दुष्कर्म होने पर यूपी में करीब 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट तैयार किए गए हैं। तीन तलाक कानून हमारी सरकार लाई। डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। बेटियों के लिए शादी की उम्र पहले 18 साल थी। बेटियां चहती थीं कि उन्हें आगे बढ़ने का और अवसर मिले।

नहीं रुकेगा उत्तर प्रदेश का विकास -मोदी 

आज प्रयागराज में पीएम ने ये भी कहा कि यूपी सरकार यहाँ अलग-अलग सेक्टर में जो मदद कर रही है उससे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुआ है। यूपी की विकास की धारा किसी के रोकथाम अब नहीं रुक सकेगी। अब पहले की सरकारों वाला दौर वापस नहीं आएगा। केंद्र स्वामित्व योजना के तहत देश भर के गांवों में जमीन की ड्रोन से तस्वीर लेकर घर के मालिकों को प्रॉपर्टी के कागज दिए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने ये भी कहा कि अब 25 लाख से अधिक महिलाओं के नाम आवास की रजिस्ट्री यूपी की जा चुकी है ये हमारी सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान ही है।

यूपी में महिलाओं का जोरदार सशक्तिकरण हुआ है –

75 हजार करोड़ लेन-देन की जिम्मेदारी सखियों को सौंपी गई है। जितना लेन-देन गांव में होगा उतनी ही सखियों की आमदनी भी होगी। कुछ समय पहले जिनके खाते नहीं थे आज उनके हाथों में डिजिटल बैंकिंग की ताकत आ गई है। यूपी में कैसे काम हो रहा है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *