नई दिल्ली : चुनावी बिसात बिछाने के लिए कोई भी राजनीतिक पार्टी कसर बाकी नहीं रख रही है। आने वाले चुनावों को लेकर इसी कड़ी में भाजपा पार्टी की रणनीति तय करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ आज बैठक आयोजित की है। आज चल रही इस बैठक में 36 सांसद शामिल हुए हैं। खास बात यह है कि बैठक में सांसद व मंत्री अजय मिश्र टेनी नहीं दिखाई दिए। आपको बतादें कि लखीमपुर हिंसा को लेकर अजय मिश्र टेनी को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष निलंबित करने की मांग की है ऐसे में वहीं मीडिया के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है।
आज चल रही इस बैठक में पीएम के साथ लोकसभा व राज्यसभा के सांसद मौजूद हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहे। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान सांसदों से आगामी चुनाव को लेकर पूरी ताकत के साथ जुटने को कहा। साथ ही नसीहत भी दी कि कोई भी व्यक्ति पार्टी या संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राज्य का फीडबैठ भी सांसदों से लिया। इससे पहले भी ीएम 12 भाजपा शासित राज्यों के मुखिया के साथ भी चुनावी बैठक कर चुके हैं।
आज पीएम मोदी ने यूपी सांसदों के साथ की बैठक,मंत्री अजय मिश्र नदारद

