बस अड्डे पर लावारिस अवस्था में मिली नाबालिक लड़की

तस्लीम अंसारी की रिपोर्ट

आज देर शाम रोडवेज बस स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक बालिका लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिली। पुलिस कर्मियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसका नाम पता पूछा।
लड़की कुछ भी बताने में असमर्थ रही तो उसको कोतवाली लाया गया। काफी कोशिशों के बाद लड़की ने अपना नाम रिया पुत्री पिंटू शर्मा बताया।
हालांकि बालिका अपने घर का पता नहीं बता पायी। इसके बाद पुलिस ने सूचना प्रसारण के माध्यमों व सोशल मीडिया का सहारा लेकर भी बालिका के परिजनों का पता लगाए जाने का काफी प्रयास किया किंतु कोई सफलता नहीं मिली|
पुलिस के अनुसार बालिका के बारे में चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई है। लड़की की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है।
कोतवाली नगर में नियुक्त बाल कल्याण अधिकारी द्वारा पीड़िता को चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से सीडब्ल्यूसी हरिद्वार के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *