उत्तराखंड के चमोली जिले से आपदा की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में किसी बड़े ग्लेशियर के टूटने से अलकनंदा की सहायक नदी के जल के उफान पर आने की सूचना है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की है।
उधर गंगा किनारे के सभी शहरों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
प्रशासन ने इलाके के कई गांव खाली करा लिये गए हैं।
देखें Video

