इस साल 70वीं मिस यूनिवर्स का खिताब भारत के नाम,चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू ने जीता खिताब

भारत को मिस यूनिवर्स 2021 का ताज हरनाज संधू द्वारा मिला है। इस वर्ष 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट बीते दिन 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित किया गया। कल रविवार को हुई इस प्रतियोगिता में प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया था। लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई इसमें से एक भारत की हरनाज संधू भी रहीं। जबकि दो साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज जीता। आपको बतादें कि इस मिस इण्डिया समारोह में इस बार भारत से दिया मिर्जा ने भी मौजूदगी दर्ज कराई।

उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को बतौर जज हिस्सा लिया। सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से जब सवाल किया गया कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने हिस्से में किया। पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। 

हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *