खनन माफियाओं को संरक्षण देने के लिए कांग्रेस ने मांगा सीएम धामी से इस्तीफ़ा

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है , और विपक्ष ने सत्तारूढ़ भाजपा को प्रदेश में हो रहे अवैध खनन और खनन माफियाओं को सरकार का संरक्षण देने का मुद्दा उठाया हुआ है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सदन में कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध खनन ज़ोरो पर हो रहा है , और खनन माफियाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संरक्षण प्राप्त है , इसलिए खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं। इसीलिए हम सीएम पुष्कर सिंह धमिका इस्तीफ़ा मांगते हैं नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।


बता दें कि मुख्यमंत्री ऑफिस में पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट ने बागेश्वर के एसएसपी को एक पत्र लिखकर उनसे अवैध खनन के लिए इस्तेमाल किए गए तीन ट्रकों के खिलाफ जारी चालान रद्द करने को कहा था। और इस पत्र में पीआरओ नंदन ने सीएम धामी के मौखिक रूप से कहे जाने कि इन वाहनों के चालान को निरस्त किया जाए । इसी के बाद से विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और सीएम को घेर लिया है।सदन में विपक्ष द्वारा यह मामला उठाए जाने और सीएम के इस्तीफ़े की मांग के बाद मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने एक आदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत ओएसडी और पीआरओ को प्रशासनिक आदेश जारी करने के लिए आधिकारिक लेटरहेड का इस्तेमाल न करने का आदेश दिया है। ।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पीआरओ की तरफ से लिखा यह पत्र साबित करता है कि मुख्यमंत्री ऑफिस खनन माफिया को संरक्षण देता रहा है , और इसी संरक्षण में खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद है और उन्हें किसी का भी डर नहीं है। इसीलिए ज़िम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए।