पीएम ने दी बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी, परिजनों ने ताबूत पर माथा टेका

तमिलनाडु के कुनूर में दो दिन पूर्व हुआ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (बीरा) उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 जवानों का शव आज देर शाम करीब पौने 8 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचा। जिसके बाद आज गुरुवार को करीब 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट पहुंचे और जनरल रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  शहीदों के ताबूत देख PM ने हाथ जोड़े, सिर झुकाया और अपनी आंखें बंद कर लीं। इसके बाद मोदी शहीदों के परिजनों से एक-एक कर सांत्वना देने पहुंचे और सभी का ढांढ़स बढ़ाया। 

CDS बिपिन रावत समेत 13 शहीदों के अंतिम दर्शन के लिए तीनों सेना के प्रमुख भी पालम एयरपोर्ट पहुंचे। थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ताबूत से लिपटकर रोये बिपिन रावत के बच्चे –

आज पालम एयरपोर्ट पर जब शव पहुंचे,तो माता-पिता के पार्थिव शरीर को प्रणाम कर ताबूत पर मत्था टेक लिपटकर रोने लग सीडीएस बिपिन रावत के बच्चे । जनरल रावत की बड़ी बेटी का नाम कीर्तिका है। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और फिलहाल वह मुंबई में रहती हैं। छोटी बेटी का नाम तारिणी है, जो दिल्ली हाईकोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *