अलवर : राजस्थान के अलवर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सहित 15 शिक्षकों पर पांच नाबालिग छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। जिसपर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि सभी 15 लोगों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज हुआ है। अभी तक किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इस मामलें की शुरुआत जांच पड़ताल में पुलिस को शंका है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदले की भावना के तहत घटना को अंजाम दी गई हो। जिसे पिछले दिसंबर में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि छात्राओं का आरोप है कि पुरुष शिक्षक अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था।
लड़कियों के परिवार ने किया मेडिकल जांच कराने से इनकार
दुष्कर्म मामलें में भिवाड़ी के एसपी जोशी ने जानकारी दी है, कि लड़कियों के परिवार वालों ने मेडिकल जांच कराने से साफ़ इंकार किया है। उनके बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे और गहन जांच की जाएगी।

