देहरादून: उत्तराखंड का शीतकालीन सत्र शुरू हो चूका है और इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन कार्यालय की तरफ से कई सुविधाएं बढ़ाने की पहल हुई है। एक तरफ जहां गर्भवतियों और निशक्तजन को वोट डालने के लिए घर से डोली लेने आएगी। दूसरी ओर 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं और कोविड पीड़ितों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाने की तैयारियां की गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कोरोना के विरुद्ध हथियार के तौर पर मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्स और दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि सभी बूथों पर उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि इस बार पहाड़ों में नि:शक्तजनों तथा गर्भवती महिलाओं को बूथ तक लाने के लिए डोली का इंतज़ाम किया गया है।
80 वर्ष से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गो चिन्ह्ति दिव्यांगों, कोविड प्रभावितों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाएगी।

