महाकुम्भ तैयारियां : 5.51 करोड़ रुद्राक्ष, 11,000 त्रिशूल से होगा द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार

प्रयागराज के मेला क्षेत्र के सेक्टर-छह स्थित बजरंगदास मार्ग पर मौनी बाबा का भव्य शिविर तैयार किया जा रहा है। यहां 5.51 करोड़ रुद्राक्ष और 11,000 त्रिशूल से द्वादश ज्योतिर्लिंग का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही 108 हवन कुंड में 125 करोड़ आहुति और 11 करोड़ वैदिक मंत्र से संगम नगरी गुंजायमान होगी। गौरीगंज, अमेठी से आए बाल ब्रह्मचारी स्वामी अभय चैतन्य फलाहारी उर्फ मौनी बाबा महाराज बताते हैं, महाकुंभ भव्य और आस्था से परिपूर्ण हो, इस संकल्प के साथ 10,000 गांवों की पैदल यात्रा करके यहां आए हैं।  भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की संकल्प को लेकर विशेष यज्ञ की भी तैयारी भी हो रही है। यहां 108 हवन कुंड बनाए जा रहे हैं। इसमें सवा करोड़ दीपक जलाए जाएंगे। 13 जनवरी को प्रथम स्नान पर वह शिविर से लेटते हुए संगम स्नान करने जाएंगे। रास्ते से गुजरने वाले शिविर की भव्यता को देखकर सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *